अंब के सपौरी में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण लगभग 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी वार्ड नंबर-5 सपौरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम के लगभग साढ़े छ: बजे सपौरी मंदिर के पास उस समय हुआ। जब संभवत: चालक ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे और पत्नी को छोड़ गया है। दुर्घटना के वक्त ट्रैक्टर का मालिक अपना खाली ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।