नाहन (एमबीएम न्यूज): रूसा प्रणाली ने नाहन कॉलेज में कैमेस्ट्री व फिजिक्स विषय पढऩे वालेे इच्छुक छात्रों को झटका दिया है। प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा रूसा प्रणाली के तहत नाहन कॉलेज में कैमेस्ट्री व फिजिक्स की कुल 66 सीटें निर्धारित की गई थी, जोकि भरी जा चुकी है।
इस सिलसिले में एबीवीपी का एक प्रतिनिधि मंडल इकाई अध्यक्ष विनय छिंटा की अध्यक्षता में कॉलेज प्रिंसिपल दीक्षा मल्होत्रा से मिला। उनका कहना था कि दोनों विषयों में सीटें उपलब्ध न होने के कारण छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
एबीवीपी ने दोनों विषयों पर सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर देशराज ठाकुर, विनय ठाकुर, पंकज चौहान, विनोद, पंकज, विपिन चौहान, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।