एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश की भाजपा महिला नेत्रीओं को बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
हमीरपुर जिला से राजकुमारी ठाकुर, नादौन विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ से अनीता गर्ग, अंजू ठाकुर, कमलेश कुमारी, पुष्पा ठाकुर,अंजू शर्मा, सुमन कपिल,अंजना ठाकुर, कमला बनयाल, नीलम कुमारी, अनिता ठाकुर को भी गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है भाजपा की सभी महिला नेत्रीओं ने मनोनयन के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, राज्य उपाध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री सहित विधायक नरेंद्र ठाकुर कमलेश कुमारी एवं जिला व प्रदेश संगठन के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा इंदु गोस्वामी का इस नियुक्ति पर आभार प्रकट किया है।
गलोड क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ एवं जुझारू महिला नेत्री अनीता गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की जो जि6मेदारी भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार व भाजपा संगठन ने उन्हें सौंपी है उसका निर्वहन वह पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं को आए दिन उनके उत्थान के लिए कई सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं, जिनका महिलाओं के उत्थान के लिए महिलाओं को भरपूर लाभ मिल रहा है।
अनीता गर्ग ने महिलाओं से भी अनुरोध किया है कि वह भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार और केंद्र में मोदी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करें राष्ट्र के उत्थान में सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सरकार का सहयोग करें।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें