एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
त्यौहारी सीजन में सुजानपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से ज्यादा जुआरियों को कब्जे में लिया है। देर रात्रि इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके पर जुआरियों से 4,220 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना प्रभारी श्याम लाल ने बताया गुरुवार रात्रि को सुजानपुर पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान यह कामयाबी हासिल की है।
उन्होंने बताया सुजानपुर की पंचायत करोट में पहुंचे तो पाया गया कि कुछ लोग वहां पर जुआ खेल रहे थे। मौके पर ही पुलिस ने वहां पर बैठे सभी 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नगद राशि व कुछ पर्चियां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में ध्यान चंद, बलदेव चंद, अशोक कुमार, अमरजीत, सुभाष चंद्र, सुभाष कुमार, पुरुषोत्तम , विक्रम चंद शामिल हैं। यह सभी लोग इसी पंचायत के रहने वाले हैं।
थाना प्रभारी ने बताया सुजानपुर पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। किसी भी गलत कार्य को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
Latest
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती
- WATCH || “Room No. 302” में 302 का अपराध, नहीं सुनी होगी Murder की ऐसी वारदात
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब