नाहन (एमबीएम न्यूज) : भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बयानों का कड़ा संज्ञान लेते हुए उसकी भत्सर्ना एवं कड़ी निंदा की है। मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेसी नेताओं को चाहिए, वह महज ब्यानबाजी कर अपना कर्तव्य की इतिश्री न करें, धरातल पर विकास करवाएं। कांग्रेसी नेता कहतें हैं, नाहन व सिरमौर में बहुत विकास हो गया है।
क्या आजादी के 60 वर्षों बाद भी जिला मुख्यालय पर कालेज का अपना भवन न होना, नाहन शहर पीने का पानी लोगों को उपलब्ध न होना ही कांग्रेस का विकास है। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनय गुप्ता ने कहा कि अजय सोलंकी को चाहिए वह अखबारी ब्यानों में बने रहने के लिए ही कार्य न करें, बल्कि यह बताएं कि 6 माह से 14 करोड़ रुपए आईपीएच विभाग के पास आया हुआ है वह अभी तक सड़कों की हालत जर्जर अवस्था में क्यों है और नदियों पर पुल बनवाने के लिए के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए।
नाहन भाजपा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा तोमर ने कहा कि धौलाकुआं में पीएचसी लोगों की मांग थी, जिसका ज्ञापन स्थनीय लोग डॉ. राजीव बिंदल जी के नेतृत्व में देने आए थे। कांग्रेसी नेता कहते हैं वह तो पहले ही पीएचसी थी तो उस पर बोर्ड ईएसआई का क्यों लगा दिया गया। वास्तविकता यह हैं कि बिंदल जी एवं स्थानीय जनता के दबाव में ही मुख्यमंत्री को पीएचसी की घोषणा करनी पड़ी।
मंडल मीडिया प्रभारी विशाल तोमर ने कहा कि कांग्रेस के नेता डॉ. राजीव बिंदल पर जो दादागिरी व नोटंकी के इल्जाम लगा रहें हैं यह उनका भ्रम है, उन्हें बिंदल जी की मेहनत और समाज सेवा नजर नहीं आ रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, देवेंद्र अग्रवाल, स्नेह गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा तोमर, मधु अत्री, अनीता शर्मा, निति अग्रवाल, अशोक विक्रम, अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनीष चौहान आदि उपस्थित थे।