एमबीएम न्यूज़/बिलासपुर
17वीं एशियन महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक जापान के कुमामोटो में किया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी व महासचिव नन्द किशोर शर्मा ने प्रेस को जारी एक संयुक्त बयान में दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश की 4 हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिसमे जूनियर भारतीय महिला हैंडबाल की कप्तान रही मेनिका पाल, हाल ही में एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी दीक्षा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर और दीपा ठाकुर शामिल है। मेनिका पाल जिला सोलन व दीक्षा ठाकुर, दीपा ठाकुर व प्रियंका ठाकुर जिला बिलासपुर से संबंधित है। दीपा ठाकुर इससे पूर्व भी साउथ एशियन व एशियन गेम्स के लिए लगे भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुकी है।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर भीम राव इनडोर स्टेडियम फैजाबाद में भारतीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर 28 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक लगेगा। प्रशिक्षण शिविर में ये चारों खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ अनुभवी कोच से हैंडबाल की बारीकियां सीखेंगे। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी व महासचिन नन्द किशोर शर्मा ने उम्मीद जताई है प्रशिक्षण शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ये चारों खिलाड़ी भारतीय महिला हैंडबाल टीम में जगह बनाने में सफल होंगे।
हैंडबॉल संघ के सीईओ डॉक्टर प्रवेश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक भुट्टो, डॉ लाल चंद शर्मा, दलीप ठाकुर, डीडी तनवर, वीरेंदर शर्मा, लखबीर लखी, आशीष ढील्लो, सहायक उपप्रधान राजीव कुमार, कपिल जैन, सयुंक्त सचिव डॉ राजकुमार, हीरा सिंह, विनोद गुलेरिया, संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष मुनीश राणा, मीडिया प्रभारी करण चंदेल, आई टी सेल कन्वीनर मितांशु, सलाहकार अतुल सोनी, राजेश ठाकुर, मुनीश शर्मा, कानूनी सलाहकार रणदीप सिंह, मनोज चौहान, कार्यकारी सदस्य संजय कौशल, अरुण सैनी, हर्ष त्रिपाठी, दीपक ठाकुर, विवेक पठानिया, सतिंदर लाली, अजयप्रताप सिंह, अनुज चौधरी, तकनीकी समिति के अध्यक्ष जगदीश कौंडल, कन्वीनर एमएम गर्ग, रेफ़री बोर्ड के अध्यक्ष के आर गर्ग, कन्वीनर अनिल शर्मा, हैंडबॉल प्रशिक्षक सरित शर्मा, अशोक गौतम, मनोज ठाकुर, प्रियंका जसवाल, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, हिमांशु तिवारी, अंशुल शर्मा, सतिंदर लाल्ली, विवेक कालिया, प्रीतम देव, प्रवेश राणा, रफ़ीक़ मोहमद, वीरेंदर शर्मा, सोहन लाल, दीपक सैनी, अजय चौधरी ने दीक्षा ठाकुर, दीपा ठाकुर, मेनिका पाल व प्रियंका ठाकुर को भारतीय महिला हैंडबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन की बधाई दी है। उम्मीद जताई है कि ये चारों टीम में जगह बनाने में सफल होंगी।