अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन में एक दर्दनाक हादसा उस समय पेश आया जब दो व्यक्ति स्कूटी पर छुट्टी करके घर जा रहे थे। स्कूटी की बस के साथ टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना कालका-शिमला हाईवे पर जावली के नजदीक हुई। जब एक निजी उद्योग में कार्यरत सुरेश व हिमांशु छुट्टी करके ऑफिस से घर जा रहे थे।
चंडीगढ़ शहर जा रही एचआरटीसी बस की स्कूटी के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर में स्कूटी पर सवार सुरेश व पीछे बैठे हिमांशु दोनों को चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें यह परमाणु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना की वजह पास लेना बताया जा रहा है।