एमबीएम न्यूज़/ऊना
चिंतपूर्णी थाना के तहत एक गांव से नाबालिग किशोरी पिछले कुछ दिनों से लापता है। परिजनों ने इसकी शिकायत चिंतपूर्णी थाना में करवा दी है। साथ ही एक युवक पर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी के साथ लगते एक गांव में एक नाबालिग लड़की के लापता होने व उसको भगा ले जाने को लेकर लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दी है। लड़की के परिजन बाहरी राज्य से यहां काम कर रहे है।
उन्होंने एक युवक पर आरोप लगाया है। कहा कि कुछ दिन पहले उसकी लड़की के साथ शादी करने की बात को लेकर दो लड़के उनके घर आए थे। जिस पर उन्होंने शादी की बात से इनकार कर दिया था। उन्होंने अपने गांव के पास टावर पर काम कर रहे एक लड़के पर शक जताया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।