एमबीएम न्यूज़/नाहन
नाहन शहर के वार्ड नंबर-10 के निवासी तरुण कुमार ने अवैध निर्माण व नाजायज कब्जे को लेकर ईओ को एक शिकायती पत्र सौंपा है। तरुण ने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है। इसी वार्ड के आजम खान नामक व्यक्ति ने सरकारी नाली के ऊपर से सीढ़ियों का निर्माण अवैध रूप से करवा दिया है। जहां यह निर्माण हुआ है वह गली चार घरों के लिए बनाई गई थी।
इस तरह जबरन दादागिरी कर आजम खान ने सरकारी प्रॉपर्टी पर अवैध निर्माण कर डाला। इससे नालियां बंद होने की कगार पर है। आस पास दुर्गन्ध का वातावरण है। तरुण कुमार ने इस मामले में नगर परिषद् के ईओ से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
Latest
- शिमला : किराए के कमरे में हीटर पर मृत पड़ा मिला व्यक्ति, जांच में जुटी पुलिस
- हिमाचल में JICA परियोजना की प्रगति की समीक्षा को 3 दिवसीय दौरे पर जापान के दूतावास के प्रतिनिधि
- पैराग्लाइडिंग व ड्रोन फ्लाइंग पर 6 मई को कांगड़ा में रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी