एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना ऊना के तहत गांव बसाल में ट्राली के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रविंदर सिंह पुत्र हरचरण सिंह 35 निवासी हम्बोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविन्द्र सिंह अपने ट्रैक्टर पर घर की ओर जा रहा था।
खेतो के समीप ट्रैक्टर के आगे जंगली नील गाय आने के कारण उसे बचाते हुए अपनी ही ट्रॉली के नीचे दब गया। जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उधर डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।