अमरप्रीत सिंह/सोलन
नालागढ़ उपमंडल के जोघो में पथ परिवहन निगम की बस व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में 8 यात्री घायल हो गए। अंतिम जानकारी के मुताबिक घायल यात्रियों की हालत स्थिर है। जानकारी के अनुसार निगम की बस (एचपी 12ई-6745) रामशहर से नालागढ़ आ रही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
हादसे में बस का फ्रंट मिरर टूटने के अलावा अन्य नुक्सान भी हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसा सुबह 8 से 9 बजे के बीच हुआ। बद्दी की एसपी रानी बिन्दू सचदेवा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि किसकी गलती से हादसा हुआ। उन्होंने घायलों की हालत स्थिर होने की भी पुष्टि की है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें