एमबीएम न्यूज़/नाहन
विधानसभा अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि युवाजन, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के राष्टीय मिशन को साकार करने के लिए आग आएं और राष्ट निर्माण कार्यों में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन को त्याग कर शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
डा.राजीव बिंदल बुधवार को धारटीधार के रामा में ग्रामीण युवा खेल उत्सव के अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए सैंकड़ों युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस खेल उत्सव में धारटी जोन की 12 पंचायतों के करीब 250 खिलाड़ी कबडडी और कुश्ती प्रतियोगितमाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पूर्व डा. बिंदल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामा में मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना के तहत 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले खेल मैदान की आधारशिला भी रखी।
डा. बिंदल ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन में निर्मित होने वाले इनडोर खेल स्टेडियम के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रामीण खेल मैदानों के विकास पर करीब 55 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बर्मापापड़ी में खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपये, माजरा में 7 लाख रुपये तथा रामाधौण में 10 लाख रुपये की धनराशि से खेल मैदानों का विकास किया जा रहा है। इसके अलावा नाहन क्षेत्र के अन्य ग्रामीण खेल मैदानों के विकास के लिए भी प्रदेश सरकार ने धनराशि स्वीकृति की है। डा. बिंदल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, धौण में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के एक लाख रुपये खेल मैदान के विकास के लिए स्वीकृत करने घोषणा की।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल