अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन के धर्मपुर में कालका शिमला नेशनल हाईवे 5 पहाड़ी दरकने से कुछ समय के लिए बंद हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय हाईवे पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। फिर भी आधे घंटे में सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया, लेकिन डर के मारे कुछ देर के लिए लोगों की सांसे अटकी रही।
भारी बरसात के चलते हाईवे भूस्खलन का सिलसिला जारी है। जिसके चलते दर्जनों भवन अभी तक खतरे की जद में हैं। यह वही जगह है, जहा पहले भी भूस्खलन होने से कई गाड़िया इसकी चपेट में आ गई थी। अब सीआरपीएफ कैंप पर भी खतरा मंडरा गया है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा