एमबीएम न्यूज़/नाहन
दक्षिण हिमाचल में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था की प्रतीक चूड़धार चोटी पर सीजन का हल्का हिमपात हुआ है। हालांकि ओलावृष्टि भी जमकर हुई, मगर प्राचीन मंदिर के आसपास सफेद चादर बिछ गई थी। चूड़धार चोटी पर मौसम के बदले तेवरों से समूचे गिरीपार क्षेत्र के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि मैदानी इलाकों में आप भी गर्मी जारी है। कालाअंब व पांवटा साहिब में एसी चल रहे हैं।
वीरवार दोपहर के बाद चूड़धार चोटी पर मौसम ने करवट ले ली थी। हल्की बर्फबारी भी कुछ जगहों पर दर्ज हुई चोटी पर पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को मौसम के अचानक इस तरह से देवल बदलने की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि चोटी पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में मौसम किस तरह से करवट बदल सकता है।
हल्का हिमपात शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने बेस कैंप का जल्द से जल्द रुख करना ही मुनासिब समझा। गौरतलब है कि प्राचीन मंदिर चोटी पर नीचे की तरफ स्थित है जबकि अंतिम चोटी पर हल्का हिमपात हुआ है।
Latest
- कंपनी के कर्मचारी पर करीब डेढ़ लाख की किस्त गबन करने का आरोप
- करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व IPS जगत राम सहित दर्जनों समर्थकों ने छोड़ी पार्टी
- सिरमौर में पनप रहे ड्रग व माइनिंग माफिया, कांग्रेस नेता दे रहे संरक्षण
- मंडी : कंगना एक अच्छी अभिनेत्री लेकिन जयराम ठाकुर एक फ्लॉप डायरेक्टर
- ऊना : जनसभा में विधायक संजय रतन के बिगड़े बोल, माता चिंतपूर्णी की कसम देकर मांगे वोट