एमबीएम न्यूज़ /नाहन
कालीस्थान तालाब के निकट वीरवार को एक गाय बुरी तरह से घायल हो गई। गाय का सींग टूट जाने के कारण उसके सिर से खून बह रहा था। गाय की दयनीय दशा देखकर लोगों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की एक टीम मौका स्थल पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने गाय की मरहम पट्टी करनी शुरू की। डा. अंकुर गुप्ता की अगुवाई में गाय को पूर्ण उपचार प्रदान किया गया। उसकी पट्टी भी की। जिसके बाद गाय की हालत ठीक हो पाई।
विभागीय टीम में डा. अंकुर गुप्ता, पशु औषधि संचालक राकेश कुमार, सेवादार रामेश्वर आदि मौजूद रहे। पशुपालन विभाग की सहायक निदेशक डा. नीरू शबनम ने बताया कि गाय को उपचार दे दिया गया है। उस पर नजर भी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से आहृवान किया कि जब भी किसी पशु को घायल अवस्था में देखें उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। ताकि उसका उपचार किया जा सके।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा