एमबीएम न्यूज़ /शिमला
प्रदेश में शनिवार को व्हाट्सएप पर ही बस किराए में बढ़ोतरी हो गई, बाद में इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से भी क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजी गई। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसपोर्ट महकमे के प्रधान सचिव जेसी शर्मा ने आदेश जारी होने की सूचना प्रबंध निदेशक को व्हाट्सएप पर दी। बकायदा अधिसूचना को भी व्हाट्सएप पर भेजा गया,इसके मुताबिक दोपहर 12:00 बजे से बसों में के किराये में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी के आदेश दिए गए थे
सनद रहे कि मंत्रिमंडल की बैठक में 24% किराया में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था। यह फैसला अधिसूचना के बाद ही लागू होना था। सूत्रों का यह भी कहना है कि क्षेत्रीय प्रबंधकों ने भी व्हाट्सएप पर ही आदेश के प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों व अड्डा प्रभारियों को भेजी। ताकि जो बस जहां है, वहीं से इसका किराया बढ़ा दिया जाए। हालांकि निगम की बसों के साथ-साथ निजी बसों में सफर करने वाले यात्री मानसिक तौर पर किराए में इजाफे को लेकर तैयार थे, लेकिन अचानक की किराया बढ़ा दिया जाएगा, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था।
त्रिलोकपुर से श्री रेणुका जी जाने वाली बस में सफर कर रही एक युवती के मुताबिक उसे 24:00 की बजाय 30 रूपये अदा करने पड़े। युवती का कहना था कि उसे कतई भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि किराये में बढ़ोतरी हो गई है। कुल मिलाकर जहां पहले अधिसूचना को फैक्स या फिर हार्ड कॉपी के माध्यम से लागू किया जाता था,वही अब सॉफ्ट कॉपी पर ही आदेश लागू हो रहे हैं, कई मर्तबा व्हाट्सएप पर प्रसारित होने वाले आदेश की विश्वनियता भी संदेह के घेरे में आ जाती है। लिहाजा आदेश को लागु करने से पहले इसकी सत्यता भी परखी गई।
हाल ही में स्कूलों में छुट्टी को लेकर मंडी के डीसी के आदेश की कॉपी को हूबहू फर्जी तौर पर तैयार कर दिया गया था। सूत्रों का यह भी कहना है कि सरकार को किराये बढ़ाने की ऐसी क्या जल्दबाजी थी, अधिसूचना जारी करने के बाद चंद रोज का समय लिया जा सकता था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जहां सन्देश नहीं पहुंचे वहां पुरानी दरे ही वसूली गई। चलती बसों में परिचालकों को किराये में बढोतरी की सूचना मिली।
Fare Rates | Area | Present bus fare (Per KM) | New approved bus fare (per Km) | %Increase | |
Ordinary Buses | Plain Area | 90.00 | 112.00 | 24.44 | |
Hill Area | 145.00 | 175.00 | 20.69 | ||
Deluxe Buses | Plain Area | 110.00 | 137.00 | 24.44 | |
Hill Area | 180.00 | 217.00 | 20.69 | ||
Volvo/AC Buses | Plain Area | 220.00 | 274.00 | 24.44 | |
Hill Area | 300.00 | 362.00 | 20.69 |