एमबीएम न्यूज़/शिमला
राजधानी की ढली पुलिस ने चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह चिडग़ांव का रहने वाला है और पुलिस ने कल रात उसे चिडग़ांव में काबू किया। आरोपी की पहचान विपुल ठाकुर के रूप में हुई है। वह चिट्टा को आगे सप्लाई करता था।
दरअसल ढली पुलिस ने दो दिन पहले 26 सितम्बर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जीप चालक दिग्विजय को 23 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। रिमांड के दौरान दिग्विजय ने खुलासा किया कि उसे विपुल ठाकुर ने चिट्टा सप्लाई किया था। इसके बाद पुलिस ने कल रात विपुल को चिडग़ांव में दबोचा लिया। ढली पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी।
Latest
- नाहन : संवेदनशील मतदान केंद्र बनेठी व निहोग का किया डीसी ने किया औचक निरीक्षण
- हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फ़बारी, मैदानी भागों में अंधड़ के साथ बारिश, शिमला में गिरे ओले
- नाहन में मनाया विश्व पशु चिकित्सा दिवस, दिया ये जागरूकता संदेश
- भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया संपन्न
- केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन