अमरप्रीत सिंह/सोलन
कुनिहार बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत अधिकारी को सौंपे अविश्वास प्रस्ताव पर 15 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। इसके बाद कुनिहार ब्लॉक में राजनीति गरमा गई है। वीरवार को असन्तुष्ट बीडीसी सदस्य जिला परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल को अविश्वास पत्र सौंपा। अविश्वास प्रस्ताव कुनिहार पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम रघुवंशी व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर के खिलाफ लाया गया है।
गौरतलब है कि कुनिहार पंचायत समिति में 23 सदस्य हैं। इन 23 सदस्यों में से 15 ने हस्ताक्षर कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी को खतरे में डाल दिया है। घनागुघाट पंचायत के समिति सदस्य हिरापाल ने बताया कि दोनों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने करीब 3 साल के कार्यकाल में किसी को साथ लेकर कोई भी कार्य नहीं करवाया । वहीँ अधिकतर बैठकों में विभाग के अधिकारी नदारद रहते है, जिससे विकास कार्य करवाने में रुकावट पैदा होती रही है। जिस कारण सभी सदस्यों को विवश होकर उन दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा।
अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्य हिरापाल (घनागुघाट वार्ड),ओम प्रकाश शर्मा (दानोंघाट वार्ड),सुरेश कुमार(माँगल वार्ड),प्रेम चंद (धुन्धन वार्ड),दीप चंद(दसेरन वार्ड),सावित्री देवी (शहरोल वार्ड),कांता देवी (जलाणा वार्ड),सीमा देवी (कोठी वार्ड),सतु देवी (सूरजपुर वार्ड),जमना दास(प्लानिया वार्ड),राकेश कुमार (देवरा वार्ड),हरीश कुमार(सन्याडी मोड़ वार्ड),बिमला वर्मा(डुमैहर वार्ड),सोमा देवी (मान वार्ड) व गीता ठाकुर (कुनिहार वार्ड) ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।
वहीं पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल ने कहा क़ि पंचायत समिति कुनिहार के 15 सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव सौंपा है। जिस पर सभी सदस्यों को सूचित कर 15 दिन के अंदर बैठक आयोजित की जाएगी।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल