एमबीएम न्यूज़/शिमला
हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून के बाद हालात और भयावह होते जा रहे हैं। रोजाना स्क्रब टायफस के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार रात्रि साढ़े 12 बजे स्क्रब टायफस से एक बुजूर्ग महिला की मौत हो गई। 65 वर्षीय महिला शिमला जिले के चौपाल उपमंडल की रहने वाली थी। हाल ही में उसे आईजीएमसी में दाखिल किया गया था। उसके टेस्ट रिपोर्ट में स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया।
एक दिन पहले ही आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से एक अन्य महिला की मौत हुई थी। अस्पताल में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा सात पहुंच गया है। जानकारी अनुसार पिछले एक माह से स्क्रब टायफस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और ज्यादातर मौते सितंबर के महीने में हुई हैं। स्क्रब टायफस बुखार से शिमला जिले में चार, चंबा, सिरमौर और कांगड़ा में एक मरीज की मृत्यु हुई है।
पिछले दिनों आईजीएमसी में चार साल की एक बच्ची की इस बीमारी से मौत हुई। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले में स्क्रब टाइफ से मरने की संख्या कम रही है। पिछले साल स्क्रब टायफस से ग्रस्त 32 लोगों ने दम तोड़ा था।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल