अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन के कंडाघाट में एक युवक डंगे के नीचे दबने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां से युवक की गम्भीर हालात को देखते हुए उसको आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फोरलेन के कार्य के चलते कंडाघाट पेट्रोल पंप के समीप एक डंगे को गिराने का कार्य चल रहा था, जिसमे 20 वर्षीया कपील भी मजदूरी का कार्य कर रहा था। तभी अचानक डंगा बैठ गया और उसकी चपेट में आने से कपिल बुरी तरह से घायल हो गया। कपिल के चेहरे, बाजुओ, टांगो में गम्भीर चोटें आई हैं।
अधिक जानकारी देते हुए डीएसपी अमित ठाकुर ने बताया की फोरलेन का कार्य के चलते एक मजदुर जो की शिलाई का रहने वाला है डंगा गिरने की वजह से घायल हो गया है। उन्होंने बताया की पुलिस की टीम मौके पर है और हादसे की जाँच में जुटी है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरहवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें