अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
हिमाचल कुश्ती संघ ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन घुमारवी कॉलेज में किया गया है। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में किशोर चंदेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे हरीश चंदेल ने शिरकत की है। यह चयन हिमाचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष ठाकुर महेन्द्र सिंह, महासचिव जगदीश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉनी चौधरी, सहसचिव संजय यादव तथा कार्यकारी अध्यक्ष चद्र मोहन शर्मा व सभी जिलों के महासचिवों की देख-रेख मे खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
हिमाचल प्रदेश की अंडर 23 नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन मे कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 120 महिला व पुरूष खिलाड़ी पहलवानों ने भाग लिया है। हिमाचल की टीम का चयन 57 किलो ग्राम वजन में लकी मंडी, 61 किलो ग्राम में गौरव ऊना, 65 किलो ग्राम में बलवीर ऊना, 70 किलो ग्राम में सनी मंडी 74 किलो ग्राम मे धनंजय मंडी, 79 किलो ग्राम में अक्षय मंडी, 86 किलो ग्राम में पारस कांगड़ा, 92 किलो ग्राम साहिल ऊना, 97 किलो ग्राम में तेज सिंह मंडी,125 किलो ग्राम मुकेश मंडी से को चुना गया है। महिला वर्ग में 50 किलो ग्राम में प्रीति बिलासपुर से 53 किलो ग्राम में आरती, सोलन समय 55 किलो ग्राम में निधि, सोलन से 57 किलो ग्राम में तनु, सोलन से 59 किलो ग्राम में सोनी, सोलन से 62 किलो ग्राम में शिल्पा, हमीरपुर से 65 किलो ग्राम में प्रिया, सोलन 68 किलो ग्राम में राधा, सोलन से 72 किलो ग्राम में शालू, बिलासपुर से 76 किलो ग्राम वर्ग में स्वाति को चुना गया है। ट्रायल में जो बच्चे पास हुए हैं।
उनकी तैयारी के लिए दस दिनों का शिविर का आयोजन होगा। जो 15 से 25 सितंबर तक घुमारवी कॉलेज मे चलेगा। उसके बाद यह खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भाग लेगें जो 27 से 30 सितंबर तक होगी। इस मौके पर युवराज राव, विवेक ठाकुर, प्रिंस पठानिया, पवन ठाकुर, अमित ठाकुर, युगवीर ठाकुर, कमल महाजन, विपिन चंदेल, लक्की सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।