माधवी पंडित/ज्वाली
पुलिस चौंकी रैहन के राजा का तलाब बाजार मे तीन महिलाओं व एक पुरुष चेन स्नेचर को लोगो ने रंगे हाथ पकड़ा,इसके बाद जमकर धुनाई की गई। एसआई दलजीत सिंह ने कहा कि सीमा देवी पत्नी कश्मीर सिंह गांव लाड़थ से अपने मायके लोहली मे रक्षाबंधन के लिए जा रही थी, जैसे ही वो बाजार मे पंहुची तो दो औरते उस महिला की चेन खिंच कर भागी। इस पर सीमा ने हल्ला बोल डाला।
https://youtu.be/h4FyDxn8uWc
तुरंत ही स्थानीय दुकानदारो व लोगो की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। उनके दो साथी इनोवा (PB-13af 1451) से फरार हो गए। स्थानीय लोगो ने समय रहते पुलिस को सुचित कर दिया था। पुलिस ने चारो तरफ नाका लगा दिया तो हड़बडा़हट मे वो पकडे गये। चारों ही पंजाब के संगरूर के बताये जा रहे है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि कब से इस तरह के कार्य को अंजाम दे रहे है।
https://youtu.be/OI3PIorwd8I