अनिल छांगू/धर्मशाला
जवाली भाजपा ने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं के खिलाफ ऊलजलूल टिप्पणी करने पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जवाली भाजपा ने मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान के नेतृत्व में पुलिस थाना जवाली में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी बाजपेयी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज करवाई है। उत्तम धीमान सहित अन्य ने शिकायत में बताया है कि नीरज भारती आए दिन मर्यादाओं को लांघकर टिप्पणियां करते हैं। जोकि ओच्छी मानसिकता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां हर प्रदेशवासी स्व अटल विहारी बाजपेयी के स्वर्ग सिधारने से गमगीन है, तो पूर्व सीपीएस नीरज भारती द्वारा उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। जिसे भाजपा कतई सहन नहीं करेगी। उन्होंने शिकायत में नीरज भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश बाजवा, भाजपा मीडिया प्रभारी तरसेम जट्ट, अश्विनी चौधरी, एससी मोर्चा जवाली के अध्यक्ष रवि कुमार, दिनेश निखिल, सुरेश गुलेरिया, कृष्ण पगडोत्रा, राकेश चौधरी, मधु बाला, नरेम सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस बारे में एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आई है। जिस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Latest
- वृन्दावन से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में आग… 8 की जिंदा जलने से मौत, 20 घायल
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की
- 20 जून को होगी B.Ed की 8500 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा
- #Nahan : चुनावी रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष के साथ तस्वीर पड़ी महंगी, शिक्षक निलंबित