एमबीएम न्यूज़/नाहन
शहर की बेटी अनन्या ठाकुर ने एक फिर नाहन का नाम रोशन किया है। अनन्या ठाकुर का कहना है कि बेटी भी देश का मान ऊंचा कर सकती है। बशर्ते उन्हें प्यार भरी व ममता की नजरों से देखा जाए। अनन्या, जिला स्तरीय टेबल टेनिस की अंडर- 18, अंडर-21 व वूमेन वर्ग की विजेता बनी है।अनन्या ने कहा कि मै पिता की लाडली हूँ, जिन्होंने बेटों से बढक़र प्यार किया है।
तीन मैडलों पर किया कब्जा
नाहन में आयोजित जिला स्तरीय टेबल प्रतियोगिता में अनन्या ठाकुर ने अंडर-18, अंडर-21 व वूमेन में अपना दबदबा कायम किया है। अंडर- 18 में अनन्या ने श्रेशी, अंडर-21 में आनन्या ने श्रेशी व वूमेन में अनन्या ने पावनी को सीधे सेटों से हराया। जबकि अंडर-10 लड़कियों के वर्ग में अवंतिका ने अक्षरा, अंडर-12 लड़कियों के मुकाबले में नंदनी ने सूर्यांशी को, अंडर-15 में पलक ने नंदनी को को हराया। जबकि लडक़ों के अंडर- 10 में विनायक ने अभय को, अंडर-12 में केशव ने अनंत को, अंडर-15 में शिवम ने वेदांत को, अंडर-18 में प्रभव ने दिविक को जबकि अंडर-21 में प्रभव ने विभू को व मेन मुकाबले में विभू ने प्रभव को सीधे सेटों से हराया। यह प्रतियोगिता टेबल टेनिस संघ जिला सिरमौर द्वारा आयोजित की गई।
Latest
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती
- WATCH || “Room No. 302” में 302 का अपराध, नहीं सुनी होगी Murder की ऐसी वारदात
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब