एमबीएम न्यूज़/ऊना
पुलिस थाना बंगाणा के तहत जोल में 38 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र परस राम निवासी भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जो कि अपनी मौसी के घर जोल पहुंचा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार रविवार शाम अपने मौसी के घर जोल आया हुआ था। मौसी के घर पहुंचा ही था कि अशोक की तबीयत बिगडऩे लगी और उल्टियां आने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तुंरत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
चिकित्सकों की माने तो अशोक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। अशोक ने जहर क्यों निगला, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया। डीएसपी हैडक्वार्टकर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा जांच को आगे बढ़ाया है। वहीं मामला दर्ज कर लिया है।
Latest
- शिमला : आग लगने से सेब के 500 पौधे नष्ट, कईं घासनियां जलकर राख
- चंबा में “मेरा वोट मेरा भविष्य” थीम पर मैराथन, DC ने दिखाई हरी झंडी
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज