एमबीएम न्यूज़ /शिमला
जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है। पुलिस ने ठियोग में चरस की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्ज़े से 3 किलो से अधिक चरस पकड़ी गई है। ठियोग पुलिस का एक दल गुरुवार रात 10 बजे गजैडी बाईपास पर गश्त कर रहा था कि यहां स्थित वर्षा शालिका में एक युवक बैग लिए किसी का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। demo pic
पुलिस ने उसके बेग की तलाशी ली तो इसमें 3 किलो 300 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान कोटखाई निवासी श्याम लाल के रूप में हुई है। एसपी शिमला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ ठियोग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिमांड के लिए उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Latest
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे
- कंगना बोली, मेरी बात समझने के लिए विक्रमादित्य को लेने पड़ेंगे कई जन्म