वी कुमार/मंडी
बीती 26 जुलाई को चक्कर पुल के नीचे मिले एचआरटीसी चालक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार चालक गिरजानंद की मौत खाने की नली में घुटन के कारण हुई है। अभी तक यह हादसा ही प्रतीत हो रहा है। हत्या की कोई शंका इसमें नजर नहीं आ रही है। 25 जुलाई शाम को मृतक गिरजानंद ने अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी। फिर अकेला ही अपने घर की तरफ चल पड़ा।
इसी रात को गिरजानंद ने कुल्लू जाकर डयूटी ज्वाईन करनी थी। चक्कर पुल के पास गिरजानंद को उल्टी आई या फिर वो यहां से नीचे पेट के बल गिर गया। जिससे उसकी खाने की नली पर दबाव पड़ा और वो बंद हो गई। इस कारण उसे घुटन हुई और उसकी मौत हो गई। शव के पास जो एक अतिरिक्त घड़ी मिली थी उस गुत्थी को भी पुलिस ने सुलझा लिया है। यह घड़ी भी मृतक की ही थी। यह बिल्कुल नई थी।
जिसे उसने थोड़ी देर पहले अपने दोस्तों को भी दिखाया था। मृतक की पेंट की बेल्ट भी खुली हुई थी। इसलिए यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि मृतक शायद पेशाब करने के लिए रूका हो। उसी दौरान नीचे गिर गया हो। हालांकि इन सब बातों को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म मे निशान नहीं है। मौजूदा हालातों के अनुसार यह हादसा ही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज है। पुलिस हर पहलू की बारिकी से जांच पड़ताल कर रही है।
Latest
- रेणुका झील में व्यक्ति के डूबने की सूचना, पुलिस कर रही तलाश
- धर्मशाला के इन क्षेत्रों में 20 व 22 मई को रहेगी बिजली बंद
- वृन्दावन से लौट रही श्रद्धालुओं की बस में आग… 8 की जिंदा जलने से मौत, 20 घायल
- महंगा पड़ गया नदी किनारे बर्थडे मनाना, डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत
- रोचक: दुनिया के ताकतवर इंसान “खली” की हथेली पर विश्व की कद में सबसे छोटी लड़की