एमबीएम न्यूज़/सोलन
बुधवार को मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हैलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई। दिल्ली से शिमला वापस लौटते समय खराब मौसम ने मुख्य मंत्री का पवन हंस हैलीकाप्टर बीच राह में ही रूकवा दिया।
पहाड़ों पर छाई धुंध की चादर देखकर पायलेट ने आपात लैंडिंग की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। इसके बाद आनन फानन में जिला मुख्यालय प्रशासन बसाल स्थित हैलीपैड की तरफ भागा और करीब तीन बजे मुख्यमंत्री के हैलीकाप्टर की आपात लैंडिंग करवाई।
इसके बाद मुख्यमंत्री सडक़ से होकर शिमला पहुंचे। इस दौरान जिला मुख्यालय के अधिकतर अधिकारी व कुछ स्थानीय नेता मु यमंत्री से मिलने हैलीपैड पहुंचे।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा