जीता सिंह नेगी / रिकांगपिओ
हिमाचल पथ परिवहन रिकांगपिओ रीजन के कर्मचारियों को रात्री भत्ता व ओवर टाईम न मिलने से कर्मचारियों में गहरा रोष है। हिमाचल मजदूर परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित रिकांगपिओ ईकाई के अध्यक्ष विपिन कुमार, महामन्त्री संजय कुमार व प्रैस सचिव नन्द लाल आदि ने यहां एक जारी प्रेस ब्यान में कहा कि एच आर टी सी रिकांगपिओ प्रदेश के दूसरे डिपो से अधिक कमाई करता है। इसमें अधिकतर कर्मचारी अन्य जिलों व 95 प्रतिशत कर्मचारी अनुबंध पर हैं। उन्होने यह भी कहा कि रिकांगपिओ डिपो के कर्मचारी जिला किन्नौर की कठिन भगौलिक परिस्थितियों में दिन रात ड्यूटी दे रहे हैं,बावजूद इस के प्रदेश सरकार व विभाग द्वारा एच आर टी सी के कर्मचारियों लगभग पिछले 15 महीनों से न तो रात्री भत्ता दिया गया है और न ही ओवर टाईम दिया गया है।
जिससे कर्मचारियों को इस मंहगाई के दौर में अपना व परिवार का गुजारा करना मुशिकल हो गया है। जिससे कर्मचारियों में प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष है। उन्होने बताया कि यही नहीं रात्री भत्ता व ओवर टाईम समय पर न मिलने से कर्मचारियों को स्कूलों में अपने बच्चों की फीस भरना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाना मुशिकल हो गया है।
उन्होने कहा कि सरकार की ओर से जनजातीय क्षेत्रों में एच आर टी सी कर्मचारियों को 25 प्रतिशत अधिक भत्ता दिया जाता है जो नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं परिवहन मन्त्री ने वन निगम को 3 प्रतिशत डी ए व 8 प्रतिशत एच आर दिया गया है। मगर एच आर टी सी के कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। हिमाचल मजदूर परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार व परिवहन मन्त्री से मांग करते हुए कहा है कि जिस तरह वन निगम के कर्मचारियों को राहत दी गई है उसी तरह परिवहन निगम के कर्मचारियों को भी दी जाए।
Latest
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा
- हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चमकी एक ही स्कूल की 8 बेटियां, रच दिया इतिहास