वी कुमार /मंडी
बल्ह उपमंडल के राजगढ़ गांव की 31 वर्षीय सरला देवी ने बुधवार सुबह अपने निर्माणाधीन घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस महिला को सुबह 5 बजे घर के आस-पास ही देखा गया था। आधे घंटे बाद पति भूपेंद्र पाल को अपने निर्माणाधीन घर की छत पर सरला लटकी हुई मिली।
सरला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर अपने गले में डाला था। वह लटक रही थी। सरला के पति ने उसे तुरंत नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस परिजनों और गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामला दर्ज करके कार्रवाई में जुटी हुई है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
Latest
- हिमाचल विस उपचुनाव : तीन सीटों पर निर्दलीय बने भाजपा व कांग्रेस के लिए चुनौती
- WATCH || “Room No. 302” में 302 का अपराध, नहीं सुनी होगी Murder की ऐसी वारदात
- हमीरपुर : सभी वाहनों की हो रही चैकिंग, SST ने व्यय पर्यवेक्षक का वाहन भी किया चैक
- चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी की सिरमौर में कृषि भूमि…
- हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़ी 1.16 लाख लीटर अवैध शराब