एमबीएम न्यूज़ / शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनोहर लाल (बबलू पंडित) को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से हरी झंडी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी नियुक्ति की है। 2017 विधानसभा चुनाव में इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बाबा को पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।
उनकी जगह अब बबलू पंडित को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने पंडित को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वह सभी जिलाध्यक्षों की तुरंत बैठक बुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करें। पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए। बबलू पंडित की नियुक्ति के समय इंटक के डेलीगेट मौजूद रहे।
Latest
- शिमला : डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
- सुजानपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, मेला ग्राउंड में कई दुकानों का सामान जब्त
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार