जीता नेगी / रिकांगपिओ
शौरंग परियोजना की साइट पर ही पहाड़ी खिसकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सिविल मैनेजर समेत दो लोग घायल हुए हैं। 100 मैगावॉट की परियोजना की निर्माता कंपनी द्वारा मुरंग में पेनस्टोक लाइन का निर्माण किया जा रहा है। एक्सावेटर मशीन से खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक ही पहाड़ी से चट्टानें खिसक गई। इसके नीचे मशीन समेत दो लोग दब गए।
ऑपरेटर ने दूसरी खिडक़ी से छलांग लगाकर जान बचा ली। हादसे में घायल सिविल मैनेजर नितिन को रामपुर रैफर किया गया है। हादसे में भूपेंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। ऑपरेटर पवन कुमार को मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हादसे में मशीन भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
बताया जा रहा है कि सिविल मैनेजर नितिन को पहाड़ी खिसकने का अहसास हो गया था। उन्होंने ही ऑपरेटर को सीटी बजाकर बाहर निकालने का इशारा किया था, लेकिन खुद इसकी चपेट में आ गए।
Latest
- हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश व बर्फबारी, दिसंबर की तरह लौटी शीतलहर ठंड
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू