अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार को बने हुए काफी समय हो चुका है, जिसके बाद जिला प्रशासन के कई अधिकारी के तबादले होने के बाद शासन भी पूरी तरह से बदल गया है। परन्तु अभी तक पूर्व विधायक के घर को जाने वाले रस्ते पर लगा साइन बोर्ड नही बदला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग -103 भगेड चौक के साथ भीर भंडारी मार्ग पर पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर के घर को जाने वाले रास्ते पर लगे साइन बोर्ड को नही बदला गया, जिसमें वह आज भी माननीय विधायक हैं।
यह बात क्षेत्र के बुद्विजीवी पूर्व उप प्रधान पवन भारद्वाज, उप वार्ड सदस्य मुनिलाल धीमान, प्रताप ठाकुर, कैप्टन नन्दलाल, कैप्टन विजय सिहं चन्देल, ममता देवी, जय कुमार, रोशन लाल, हेमराज ने बताते हुए कहा कि राजमार्ग 103 के साथ लगे इस साइन बोर्ड के अनुसार बम्बर ठाकुर ही वर्तमान विधायक है। उनका कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही दर्शाता यह बोर्ड विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।
उन्होंने विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर सरकार को भी चेताते हुए कहा कि जहां पर प्रशासनिक अधिकारी ही इतने लापरवाह होंगे, वहाँ पर जनता के कार्यो में भी कितनी लापरवाही बरती जाती होगी उसका उदाहरण राजमार्ग 103 पर आज तक लगा साइन बोर्ड दर्शा रहा है।
वही जब सहायक अधिशासी अभियंता मनोहर लाल से इस बारे में सम्पर्क साधा तो उन्होंने बताया कि यह बोर्ड पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर ने अपने कार्यकाल में स्वयं लगवाए थे, जोकि बिलासपुर में अन्य जगह भी लगे होंगे परन्तु शीघ्र ही विभाग द्वारा इन बोर्ड को हटा दिया जाएगा।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल