एमबीएम न्यूज / शिमला
राजधानी से चंडीगढ़ की उड़ान का अब असल मजा आएगा, क्योंकि सफर में एक घंटा 25 मिनट नहीं, बल्कि 20-25 मिनट ही लगेंगे। दरअसल चंडीगढ़ से आने-जाने वाली फ्लाइट अब जुब्बल-हट्टी नहीं बल्कि अनाडेल से उड़ान भरेगी। सप्ताह में दो की बजाय तीन बार फ्लाइट होगी। यानि सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को उड़ानें होंगी।
जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को अनाडेल मैदान के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। हेलीकॉप्टर में शिमला से चंडीगढ़ की उड़ान भरने के इच्छुक यात्रियों को जुब्बलहट्टी एयरपोर्ट के लिए करीब-करीब 25 किलोमीटर का सफर सडक़ मार्ग से तय करना पड़ रहा था। इसमें लगभग एक घंटे का वक्त जाया हो रहा था। मतलब साफ है, 20 मिनट की उड़ान के लिए एक घंटे का सफर अतिरिक्त था।
संजौली-ढली बाईपास पर भी सूबे का हेलीपोर्ट बनाने का कार्य शुरू होने की तैयारी में है। 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इसी हेलीपोर्ट में एक साथ तीन हेलीकाप्टर पार्क हो सकेंगे। पांच महीने में हेलीपोर्ट के तैयार होने की उम्मीद है। हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग को जमीन दी जा चुकी है। सरकार चाहती है कि नवंबर तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाए, ताकि नए साल की सौगात पर्यटकों को दी जा सके।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती