एमबीएम न्यूज़/पांवटा साहिब
शुक्रवार की शाम यमुना नदी के तट पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोपहर बाद स्थानीय रैनबैक्सी दवा उद्योग के नीचे यमुना नदी के किनारे काम कर रहे कुछ लोगों ने नदी में एक महिला के शव को तैरते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने कडी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार देखने में प्रतीत हुआ है कि करीब 35-36 वर्षीय अधेड़ उम्र की यह महिला कुछ दिन पहले पानी में गिरी होगी, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा नदी से बरामद हुए इस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव गृह में रखवा दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीते दिनों से उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश से अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से महिला इसकी चपेट में आ गई होगी, जोकि नदी के बहाव में बहती हुई यहां तक पहुंच गई।
वही यमुना नदी से अज्ञात महिला शव मिलने की पुष्टि करते हुए डीएसपी पावटा प्रमोद चौहान ने बताया कि मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आस-पास के पड़ोसी राज्यों में सभी थानों व पुलिस चौकियों को इस बारे सूचित कर दिया है। हो सकता है कि नदी के तेज बहाव में बह कर यह महिला यहां तक आई हो। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने