नाहन: प्रदेश भाजपा सरकार चप्पा चप्पा भाजपा अभियान के तहत अपनी हर उपलब्धि को आम आदमी तक पहुंचाने में जुटी है। इसी कडी में आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने इस अभियान की शुरूआत कोलर से शुरू की। यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा व सिरमौर जिला प्रभारी डा0 राजीव बिंदल ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लोगों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। जिसमें महिलाओं की भागीदारी अधिक देखने को मिली। राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने बीते साढे 4 सालों में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए है । हर वर्ग के लोगों का समान रूप से विकास किया है। उन्होनें कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने हिमाचल की लगातार अनदेखी की है। प्रदेश को किसी तरह का सहयोग केन्द्र से नहीं मिल पा रहा है जबकि हिमाचल के दो-दो केन्द्रीय मंत्री केन्द्र में बैठे है। उन्होेनें कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने मंहगाई इस कदर बढा दी है कि आज आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। खाने-पीने की चीजों में कांग्रेस ने इस कदर बढोतरी कर दी है कि आम आदमी की पहुंच से ये काफी दूर होती जा रही है। महंगाई के बारे में जनता आज कांग्रेस से सवाल कर रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चप्पा चप्पा भाजपा अभियान के तहत जहां भाजपा अपनी उपलब्धियों को आम आदमियों तक पहुंचाऐगी वहीं केन्द्र की नाकामी को भी उजागर किया जाऐगा। इस दौरान सीपीएस सुखराम चौधरी सहित कई भाजपा नेता व सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Latest
- नाहन : डीएवी स्कूल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, बच्चों को किया जागरूक
- हिमाचल में आर्टस संकाय की पढ़ाई में बेटियों व सरकारी स्कूलों का झंडा, 98% लेने वाली टाॅपर
- हमीरपुर : निजी बस चालक की हृदय गति रुकने से मौत
- नाहन : बैकवर्ड लिंकेज में वासु के सप्लायर तक पंजाब पहुंची खाकी, रमन बाजवा काबू
- HPBOSE : वाणिज्य संकाय की मेरिट लिस्ट में 47% सरकारी स्कूल के विद्यार्थी, बेटियों का दबदबा