एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
कर्नाटक पुलिस हत्या के आरोपी की धरपकड़ के लिए कुल्लू पहुंच गई है। कर्नाटक पुलिस ने जिला मुख्यालय कुल्लू के सुलतानपुर से एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त कथित आरोपी को धर लिया है।
कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने कर्नाटक पुलिस का उक्त व्यक्ति को पकड़ने में सहयोग दिया। कर्नाटक पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कर्नाटक पुलिस को एक हत्या मामले में एक व्यक्ति की तलाश थी। कर्नाटक पुलिस उसकी तलाश में कुल्लू पहुंची थी।
सूचना मिली थी कि आरोपी कुल्लू में छुपा हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उक्त आरोपी ने अपने 6 साथियेां के साथ मिलकर बैंलौर में एक हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद फरार हो गया है।
लिहाजा पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक पुलिस गिरफ्तार आरोपी को लेकर कर्नाटक रवाना हो गई है।