एमबीएम न्यूज़/ कुल्लू
मनाली रोहतांग मार्ग में गुलाबा के पास एक पर्यटकों से भरी टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें गुजरात के सात पर्यटक सवार थे। हादसे में पर्यटक घायल हो गए है। घायल पर्यटकों को मनाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय पेश आया जब टाटा सूमो गुजरात के पर्यटकों को रोहतांग घूमाकर मनाली लौट रही थी कि गुलाबा के पास अचानक वाहन अनियंत्रत हो गया और सड़क से नीचे जाकर दूसरी सड़क पर वाहन पहुंचा। लोगों ने घायलों को वाहन से निकाला और मनाली अस्पताल पहुंचाया।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने