एमबीएम न्यूज़ / ऊना
पोलियाबीत स्थित पंजोइया में हुई चोरी व मर्डर के केस में हरोली पुलिस द्वारा एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस द्वारा चोरी व मर्डर के केस में 2 युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे पूछताछ के बाद उसी गांव की महिला की संलिप्तता भी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस केस में गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें उस घर मे रखे गए रुपयो की जानकारी उसी महिला द्वारा दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
गौरतलब है कि 28 व 29 मई की मध्यरात्रि को पंजोइया के एक घर की रखवाली करने हेतु सोए हुए व्यक्ति का चोरी की नीयत से घर मे घुसे युवकों द्वारा मर्डर कर दिया गया था। रविवार को जिला पुलिस प्रमुख दिवाकर शर्मा द्वारा हरोली पुलिस थाना में प्रेसवार्ता के दौरान इस केस में शामिल 2 युवकों के गिरफ्तार होने सम्बन्धी जानकारी दी गई थी। दोनो युवकों में एक पंजाब व दूसरा स्थानीय गांव से ही सम्बन्धित बताया गया था। इस केस में सबसे पहले गिरफ्तार पंजाब निवासी युवक जोकि गिरफ्तारी के बाद माननीय कोर्ट द्वारा 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है। वही दूसरे को सोमवार माननीय अदालत में पेश किया गया।
हरोली पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को उसी गांव की एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवकों में से एक जोकि स्थानीय गांव का ही रहने वाला है, वह उस महिला के घर से दूध लेता था। महिला के द्वारा ही युवक को उस घर मे रुपयों के पड़े होने संबंधी जानकारी मुहैया करवाई गई थी।
जानकारी मिलते ही जैसे युवकों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए घर मे दबिश दी गई। तब घर की रखवाली करने के लिए सोए व्यक्ति अच्छर कुमार की नींद खुल गई और उसने एक युवक को पहचान लिया। पहचान जग जाहिर न हो जाए, इस लिए उन्होंने अच्छर कुमार को मौत की नींद सुला दिया। सोमवार तक इस केस में कुल 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
इस लिंक पर पढें जुड़ी खबर https://goo.gl/HhKC8u