एमबीएम न्यूज़ / शिमला
जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेबड़ी (झड़ग) में मिट्टी व पत्थरों से भरा एक टिप्पर (एचपी-10बी-6177) अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। हादसा आज दिन में चेबड़ी-जुब्बल संपर्क मार्ग पर हुआ। पुलिस ने बताया कि टिप्पर में चार लोग सवार थे। इनमें एक युवक की मौत हो गयी है।
तीन अन्य घायल हैं। घायलों को आईजीएमसी अस्पताल रैफर किया गया है। मृतक की पहचान भरत उर्फ अभिषेक (20) के रूप में हुई है और वह नेपाली मूल का है। उसने सिविल अस्पताल रोहड़ू में दम तोड़ा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इलाके में सड़क निर्माण का काम चला हुआ था। वहां से खोदे गए मिट्टी व पत्थरों को लेकर टिप्पर जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने