एमबीएम न्यूज़ / चंबा
जिस झील से खजियार को मिनी स्विटजरलैंड की ख्याति मिली। अब वह झील दलदल में तबदील होती जा रही है। इस झील को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक मीलों दूरी तय कर पहुंचते थे। लेकिन अब खजियार गर्मी से राहत पाने का ही स्थान बन गया है। अब यहां पर्यटक महज गर्मी से राहत पाने के लिए ही पहुंच रहे है। पर्यटक पहले यहां झील को निहारने के लिए पहुंचते थे। लेकिन इस झील का अस्तित्व अब खतरे में है।
पिछले 15 सालों से झील दलदल में तबदील होती जा रही है। प्रशासन व वन्य प्राणी विभाग झील का अस्तित्व बचाए रखने के लिए झील से गाद निकालते तक ही सीमित रह पाया है। लेकिन झील में यह गाद कैसे बनती जा रही है। इसका पता करने में अब तक असमर्थ रहा है। झील को साफ करने के लिए पिछले करीब 15 सालों से करोड़ों खर्चे जा चुके है।
लेकिन झील में दलदल बढ़ता ही जा रहा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है, कि इस झील का अस्तित्व अब पूरी तरह खतरे में है। गौरतलब है कि पर्यटन स्थल खजियार को मिनी स्विटजरलैंड का नाम दिया गया है। देवदार के पेड़ों से घिरा मैदान और उसके बीच सुंदर झील की वजह से यह नाम मिला था। लेकिन देवदार के पेड़ तो वैसे के वैसे ही है। लेकिन झील के अस्तित्व पर खतरा मंडरा गया है। नेताओें के भाषणों में इस झील को पुनः जीवित करने की बात उठती है।
लेकिन नेतागण यहां से मात्र वोट लेने तक ही समिति रह पाए है। जबकि हकीकत यह है कि अब नेताओं द्वारा भी प्रयास नहीं किए गए है। स्थानीय लोगों में सुभाष कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, सन्नी कुमार, अजय कुमार, चंद्रेश कुमार, अमर चंद, कर्म चंद, मदन लाल, हंस राज, ओंकार सिंह का कहना है कि पर्यटन स्थल खज्जियार स्थित झील में दलदल बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन यहां झील की गाद ही निकाल रहा है। जबकि इस झील के खराब होने के कारण अभी तक सामने नहीं आए है। उन्होंने प्रशासन व नेताओं से यह आग्रह किया है कि इस झील को पुनः जीवित करने के प्रयास किए जाए। ताकि यहां पर्यटन ओर विकसित हो सके।
Latest
- व्यय रजिस्टर का शैडो आब्जर्वेशन रजिस्टर से मिलान जरूरी : व्यय पर्यवेक्षक
- ‘चाहे कुछ भी हो मजबूरी-वोट डालना है जरूरी’ के नारों से गूंजा जुन्गा
- संगड़ाह : घास काटने गई महिला की ढांक में गिरने से मौत
- बुजुर्ग दंपत्ति ने निभाई 7 फेरों की सौगंध, पत्नी की मौत के चंद घंटे में फौजी साहब ने त्यागा संसार
- 24 मई को पीएम नरेंद्र मोदी नाहन व मंडी में करेंगे 2 रैलियां : राजीव बिंदल