लीलाधर चौहान / जंजैहली
वीरवार को सिराज विधानसभा क्षेत्र में भारी तूफ़ान आया। जिससे कई स्थानों पर नुक्सान होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार वीरवार को दिल्ली से आए पर्यटक की कार के ऊपर जंजैहली-शिकारी माता सडक मार्ग पर एक पेड गिर गया।
जिसमें कार तो क्षतिग्रस्त हो गई मगर पर्यटक सुरक्षित बच गया है। आपको बता दे कि आजकल के मौसम मेें शिकारी माता के दर्शन करने के लिए प्रदेश व देश के कोने-कोने से पर्यटको का तांता लगा हुआ है।
मगर जंजैहली-शिकारी माता सडक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। जिस कारण दिल्ली व अन्य जगह से आए पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पडा।