एमबीएम न्यूज़ /शिमला
राजधानी में पानी को लेकर हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहे हैं। गुस्साई जनता विरोध जताने के लिए खाली बर्तनों सहित जगह-जगह सड़क पर उतर रही है। उपनगर बालूगंज में आज यहा नजारा देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बीते 10 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। नहाना और कपड़े धोना तो दूर, पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। आज उपनगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बालूगंज चौक में जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सड़क के बीचों-बीच प्रदर्शनकारियों के बैठने से इस व्यस्त सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया। समरहिल और टूटू से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस ने पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अपनी समस्या का निराकरण नहीं होने से नाराज लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। प्रदर्शनकारियों से मिलने एसडीएम करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया कि अगले 24 घंटों के दौरान इलाके में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और जाम खोला गया। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों द्वारा बिना अनुमति से चक्का जाम करने पर बालूगंज पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Latest
- रेणुका जी झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने की शिनाख्त
- बिलासपुर के जंगलों में तीन दिन से लगी है आग, करोड़ों की वन संपदा राख
- चूड़धार जाने से पहले अनिवार्य हुई रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच भी आवश्यक
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने