अनिल छांगू / ज्वाली
ज्वाली उपमंडल में डिपो होल्डरस की मनमानी से गरीब लोग परेशान हो रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी राशन डिपो मे सेल्समैन हल्दी, जीरा, साबुन, खरीदने के लिए लोगो को मजबूर कर रहे है। बल्कि डिपो मे सरकारी राशन खरीदने के साथ यह सामान उठाना जरूरी कर दिया है। लेकिन सरकार की तरफ से दो महीने का तेल डिपो मे नही आ रहा है।
लोगो का कहना है कि डिजिटल राशनकार्ड न होने की वजह से भी डिपो होल्डर राशन देने से मना कर रहे है। उनका कहना है कि अभी तक हमारे पास डिजिटल राशनकार्ड नही आए है और सेल्समैन राशन देने से मना कर रहे है। लोगों का कहना है कि डिपो मे मिलने वाला आटा भी कुछ राजनीति मे पंहुच रखने वाले लोगो को बांट दिया जाता है। कई गरीब लोग आटा लेने से वंचित रह जाते है।
इस संबंध मे खाद्य एवम आपूर्ति मंत्री किशन कपूर से जानना चाहा तो उन्होंने कहा मीडिया लोगो को कोई और काम नही है। माइक्रोस्कोप लगाकर दाले चैक करते तो कभी मोदी जी के खिलाफ मीडिया के लोग अनाप-शनाप लिखने का काम करते है। एक सवाल के जवाब में कहा कि समय समय पर डिपो मे राशन मिल रहा है।
अगर डिपो मे समय-समय पर राशन आ रहा तो गरीब लोग क्यो परेशान है। इस पर मंत्री आग बबूला हो गए। ऐसा हाल अगर मंत्रियों का रहा तो 2019 मे भाजपा के उम्मीदवार को नुकसान उठाना पड सकता है।