एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब
बीते कल ही जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प के बाद शनिवार को एक बार फिर एक ही परिवार के दो गुटों में खूनी झड़प हुई है। जिसमें करीब 9 लोग घायल हुए हैं, जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब के ग्राम भूपुर में एक दुकान को लेकर चल रहे जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो गुटों में आज शाम खूनी संघर्ष हो गया। कार्रवाई करती पुलिस व घायल व्यक्ति
बताया जा रहा है कि दुकान का फर्श पक्का करने को लेकर चाचा व ताऊ के परिवारों के बीच बोलचाल हो गई और देखते ही देखते यह झड़प मार पिटाई में बदल गई। जिनमें से तीन की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। झड़प में शोभाराम उम्र 60 वर्ष पुत्र सवर राम, कृष्णा देवी उम्र 57 वर्ष पत्नी शोभाराम, दीपक कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र शोभाराम, मनवीर सिंह उम्र 33 वर्ष पुत्र शोभाराम, सोनू कुमार उम्र 31 वर्ष पुत्र शोभाराम तथा दूसरे गुट में लाल सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र सवर सिंह, प्रवीण उम्र 30 वर्ष पुत्र लाल सिंह, सरोज उम्र 50 वर्ष पत्नी लाल सिंह व राकेश कुमार उम्र 45 वर्ष पुत्र मेहर सिंह घायल हुए हैं।
दोनों गुटों में हुए इस खूनी संघर्ष के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस व अपने निजी वाहनों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया , जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि सभी नौ घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। जिनमें से लाल सिंह व दीपक के सर पर टांके आए हैं तथा प्रवीण के टांग पर कैंची से हमला करने पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। सका सीटी स्कैन कराया जा रहा है।