एमबीएम न्यूज़ / ऊना
जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया को प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में राज्य हेल्थ सोसायटी की संचालन समिति का राज्य सदस्य नियुक्त किया है। राज कुमार पठानिया लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। पठानिया के अलावा राज्य स्तरीय समिति में हमीरपुर से राकेश ठाकुर, कांगड़ा से तनु भारती, सोलन से डॉक्टर राजेश कश्यप, शिमला से सुशील शर्मा व मंडी से डॉक्टर हेम प्रकाश को गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। पठानिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक है।
युवा मोर्चा में सक्रिय रहे है। मंडल से जिला इकाई तक काम किया है। पार्टी के काम के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा ने जिला भाजपा की टीम में मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी, जिस पर पठानिया वखूबी काम कर रहे हैं। राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी पठानिया के कार्य को लेकर कई बार पीठ थपथपा चुके हैं। ऐसे में राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पठानिया को गवर्निंग बॉडी का राज्य स्तरीय सदस्य बनाने की भाजपा पदाधिकारियों ने सराहना की है।
वहीं राज कुमार पठानिया ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार व राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है। पठानिया ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर खरा उतरेंगे। राज कुमार पठानिया की नियुक्ति पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री यशपाल राणा, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, नवीन पुरी, नीरज जैतिक, साहिल जैतिक, राजीव कालिया, सुमित शर्मा, राजन सहोड़, जिप सदस्य अनुराधा ऐरी, विवेक भारद्वाज, तिलक राज सैणी, बलराम बबलू, लखवीर लक्खी, बलविंद्र गोल्डी, सुरजीत सैणी, सुखविंद्र सांगरा, संदीप कश्यप सहित अन्य नेताओं ने बधाई देते हुए भाजपा राज्य अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है।