जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
कानम गांव के दुमतिंग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए के दिखने से क्षेत्रवासी डर के सायें में रह रहे है। लोग डर के कारण रात होते ही घर के अंदर जाने को मजबूर है। तेंदुए ने अब तक कोई जानी नुकसान तो नही किया है मगर क्षेत्रवासी के पालतू कुत्ते को शिकार बना चुका है।
कानम के दुमतिंग निवासी सीडी नेगी, ललित नेगी, शरब दोरजे सहित कई लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों से तेंदुए के आतंक से डर के सायें में रह रहे है। दो रोज पूर्व ही शरब दोरजे के घर के सामने से गुजरते हुए तेंदुए के पैर के निशान देखे गए। उन्होंने कहा कि अब तक पालतू कुतों को शिकार बना चुका है।
ग्रामीणों को इन दिनों बगीचों व काम से घर आने में देरी हो जाती है मग़र तेंदुए का डर हमेशा सताया रहता है। उन्होंने वन विभाग व जिला प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए से जानी नुकसान ना हो इससे पहले पिंजरा लगा कर शीघ्र पकड़ कर लोगों को डर से निजात दिलाई जाए।
उधर प्रधान कानम पंचायत चंद्र प्रभा नेगी ने कहा कि दुमतिंग क्षेत्र में तेंदुए निकलने की सूचना लोंगों ने दी है। इस बारे वन विभाग को सूचना दे दी गई है। विभाग ने शीघ्र पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया है।