विशेष संवाददाता/सेंट पीटर्सबर्ग
जीटीवी के सारेगामा लिटिल चैंप की प्रतिभागी व हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सबंध रखने वाली नेत्रहीन गायिका पायल ठाकुर इन दिनों रूस के सेंट पीटर्सबर्ग पहुच चुकी है। यहां वह विभिन्न कार्यक्रमो में भाग ले अपनी प्रस्तुतिया दें रही है।
भारत के नेशनल इंटेग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविष्ट व रूस के सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था गुड पीपल द्वारा उन्हें रूस में विभिन्न मंचो के लिए आमन्त्रित किया गया। यह आयोजन रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में विभिन्न क्षेत्रो में होंगे। यहा बता दे कि पायल को भारत में विभिन्न मंचो पर लगातार शानदार प्रस्तुतिया को देख रशिया में आमन्त्रित किया गया है।
यह जानकारी सेंट पीटर्सबर्ग पहुचे सुंदरनगर के पत्रकार अश्वनी सैनी ने इंडो रशियन कल्चर सोसाइटी पदाधिकारियो, नेशनल इंटेग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट एंड एक्टिविष्टस के अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पुन्नू, इनरुस के डायरेक्टर मंगलम डूबे व पायल ठाकुर व देशराज से सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय रेस्तरा जय हिन्द में विशेष मुलाकात उपरांत भेजी है।