घुमारवीं / अभिषेक मिश्रा
थाना कोट पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना कोट पुलिस ने अलग-अलग दो केसों में 19.30 ग्राम हेरोइन और चिता बरामद किया और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव में मजारी में छापेमारी की और वहां से 13.55 ग्राम हेरोइन बरामद किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
व्यक्ति का नाम हैप्पी सपुत्र गुरुदेव सिंह गांव मजारी का रहने वाला है। इस कार्रवाई में एएसआई करतार सिंह हेड कांस्टेबल अजय कांस्टेबल निशांत और पवन ने मौके पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके अलावा दूसरे केस में पुलिस ने बहेड़ा चौक पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान दो लोगों से 6.85 ग्राम हेरोइन बरामद किया और 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जिनमें रोबिन सिंह सन ऑफ महेंद्र सिंह और रणजीत सिंह सन ऑफ गुरु नाम दोनों ही मजारी के रहने वाले हैं। इस केस में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कॉस्टेबल, मनीष कॉन्स्टेबल पुलकित और एएसआई सुभाष चंद्र ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यह जानकारी डीएसपी अनिल शर्मा थाना कोट पुलिस प्रभारी युवराज सिंह ने पत्रकारों को दी। इन तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।