एमबीएम न्यूज / नाहन
वो घड़ी नजदीक आ चुकी है, जिसका हरेक हिमाचली बेसब्री से इंतजार कर रहा था। ऐतिहासिक चौगान मैदान में हिमाचली चीते सुनील शर्मा ने करीब-करीब 20घंटे में 182 किलोमीटर की दूरी पूरी कर ली है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ट्रेड मिल हांफने लगी है, लेकिन सुनील का हौंसला व जज्बा बरकरार है।
सनद रहे कि तीन टे्रड मिल स्थापित करने का यही मकसद था कि एक के तकनीकी तौर पर खराब होने की स्थिति में दूसरी पर रन किया जा सके। सुबह 3 से 5 बजे के बीच सुनील को घुटने की दर्द की वजह से फिजियोथैरिपी लेनी पड़ी थी। आप यह भी जानकर चौंक जाएंगे कि इस दौड़ से पहले सुनील लगातार चैरिटी जुटाने में लगे रहे। इस कारण उन्हें आराम भी नहीं मिला। अमूमन इस तरह की दौड़ से पहले 48 घंटे का आराम लाजमी होता है।
कुल मिलाकर सुनील अब अपने लक्ष्य से मात्र 21 किलोमीटर ही दूर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि साढ़े 3 से 4 बजे के बीच हिमाचली चीता एशियन रिकॉर्ड तोड़ देगा। सनद रहे कि सुनील ने 182 किलोमीटर की दूरी दोपहर 2:37 बजे पूरी की है।